Awarded ' A ' grade institute by Hon'ble Justice Dwivedi committee.
राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़, रातीबड़, भोपाल में आज विद्यार्थियों को करियर के नए अवसरों से जोड़ने और इंडस्ट्री की वास्तविक समझ देने के उद्देश्य से प्रोफेशनल नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरआईटीएस सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। सेमिनार में हॉराइज़न कंसल्टेंसी के संस्थापक एवं निदेशक श्री श्रीधर पटवर्धन तथा सह-संस्थापक श्री विनीत अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री से जुड़ाव, सही प्रोफेशनल नेटवर्क और मजबूत संवाद कौशल करियर में आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, डायरेक्टर श्री राजीव मालवीय एवं डायरेक्टर श्री विष्णु राज की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस प्रकार के करियर से जुड़े कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताते हुए संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सेमिनार के दौरान नेटवर्किंग के आसान और व्यावहारिक तरीके, नौकरी व इंटर्नशिप के अवसर, साक्षात्कार की तैयारी, करियर योजना एवं पेशेवर विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और व्यावहारिक भाषा में समाधान दिया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक, प्रेरणादायक एवं करियर की दिशा तय करने में उपयोगी सिद्ध हुआ।
RADHARAMAN GROUP OF INSTITUTES received Prominent Leaders in Engineering , Medical and Pharmaceutical Education Excellence Award
Radharaman Group of institutes Chairman Radharaman Saxena ji meets with Dr. APJ Abdual Kalam(Formar President of INDIA)
Most preferred institute in mp for campus placement award by hr. chief minister of MP
Received fastest emerging institute award from Hon'ble Shri Shivraj Singh Chouhan Ji CM of M. P.
Received " Best Placement Efforts " award from Hon'ble Shri Uma Shankar Guptaji Home Minister of M. P.
Received Vice Chancellor Award for securing 1 st position in all the institutes affiliated to RGPV
Awarded ' A ' grade institute by Hon'ble Justice Dwivedi committee.
Accorded accreditation by National Board of Accreditation (NBA), New Delhi.
The ACEN is recognized as the accrediting body for all types of nursing education programs.
Best institute for campus placement award by technical Minister of MP.
B. Pharmacy and M.Pharmacy programmes are approved by Pharmacy Council of India (PCI).
Awarded As The BEST EMERGING INSTITUTE Of Central INDIA
A national-level apex advisory body to conduct a survey on the facilities available for technical education.
All the five constituent colleges are ISO 9001 : 2008 certified..